चेतेश्वर पुजारा बने सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज

 चेतेश्वर पुजारा बने छह हज़ारी, गावस्कर-तेंदुलकर सरीखे दिग्गजों के क्लब में मिली जगह

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। पुजारा ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बन गये हैं। अपना 80वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा ने 134वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। आईसीसी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। आईसीसी ने पुजारा के लिए लिखा, "चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने। कितने शानदार बल्लेबाज हैं वह।"

सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज

इसके अलावा पुजारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। पुजारा ने 134वीं पारी में 6000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के नाम हैं। ब्रैडमैन ने 45 टेस्ट मैचों की कुल 68 पारियों में 6000 रन बनाए। 

गावस्कर के नाम है सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड 

भारत की ओर से सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम हैं। गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 6000 टेस्ट रन 117 पारी में बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने यह कारनामा अपने टेस्ट करियर की 119वीं पारी में कर दिखाया था। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 120 पारी, सहवाग ने 123 पारी तो वहीं राहुल द्रविड़ ने यह कारनामा 125 पारियों में किया था।

11वें भारतीय बल्लेबाज बने 

पुजारा से पहले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), विराट कोहली (7318), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरूद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ टेस्ट क्रिकेट में 6000 से अधिक रन बना चुके हैं।

पुजारा के टेस्ट रन (प्रति पारियों में) 

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट की 46 पारियों में 2000 रन बनाये। इसके बाद 3000 रन पूरे करने में उन्होंने कुल 67 पारियां ली। 4000 रन बनाने में 84, 5000 रन बनाने में 108, 6000 रन बनाने में 134 पारियां ली। 

पंत के साथ मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड

विकेटकीपर ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दोनों की जोड़ी ने 148 रन जोड़ते हुए विजय हजारे और रूसी मोदी के साल 1949 में बनाई गई 139 रनों की साझेदारी वाले रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। ऋषभ पंत ने 118 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए तो पुजारा ने 205 गेंदों में महत्वपूर्ण 77 रन बनाए।

Comments

Popular posts from this blog

Major Dhyan Chand: the hockey wizard

India Announces 17-Member Squad for Asia Cup 2023

Breaking News: Praggnanandhaa Upsets Caruana in FIDE World Cup Tiebreaks, Headed to Face Carlsen in Final