Posts

Showing posts with the label Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा बने सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज

 चेतेश्वर पुजारा बने छह हज़ारी, गावस्कर-तेंदुलकर सरीखे दिग्गजों के क्लब में मिली जगह भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। पुजारा ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बन गये हैं। अपना 80वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा ने 134वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। आईसीसी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। आईसीसी ने पुजारा के लिए लिखा, "चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने। कितने शानदार बल्लेबाज हैं वह।" सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज इसके अलावा पुजारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। पुजारा ने 134वीं पारी में 6000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के नाम हैं। ब्रैडमैन ने 45 टेस्ट मैचों की कुल 68 पारियों में 6000 रन बनाए।  गावस्कर के नाम है सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड  भारत की ओर से सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील...