#NationalSportsDay: खेल में भारत लहरा रहा विजय का पताका
#NationalSportsDay: खेल में भारत लहरा रहा विजय का पताका, सरकार चला रही कई योजनाएं हर साल 29 अगस्त को भारत अपना राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन हर किसी के जीवन में खेल और दैनिक गतिविधियों के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले सार्वकालिक महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 1905 में 29 अगस्त को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध से पहले के वर्षों में हॉकी के खेल पर अपना वर्चस्व कायम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ध्यानचंद एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी। वो गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में इतने निपुण थे कि उन्हें 'हॉकी का जादूगर' कहा जाने लगा था। ध्यानचंद ने तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ अपने कार्यकाल के दौरान...