Posts

Showing posts with the label गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को देशभर से बधाईयां, पीएम मोदी ने बताया उत्कृष्टता का उदाहरण

Image
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को देशभर से बधाईयां, पीएम मोदी ने बताया उत्कृष्टता का उदाहरण विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट 2023 का नौ दिनों के रोमांच के बाद 27 अगस्त को समापन हुआ, इस दौरान जहां दिग्गज एथलीटों ने कई रिकॉर्ड बनाएं, वहीं कई युवा खिलाड़ी वैश्विक चैंपियन के रूप में उभरे। इस बीच एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के ओलंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने सोमवार तड़के इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को एक मीटर से भी कम अंतर से हरा दिया। पीएम मोदी और भारतीय सेना ने दी बधाई वहीं गोल्डन बॉय को देशभर से बधाई का दौर लगा हुआ है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।' इस बीच भारतीय सेना ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि नीरज ने हमें फिर गर्व कराया।...